# कविता ***
# दिल *****
उदासी का मंजर ,हटा कर तो देखो ।
किसी को अपना ,बना कर तो देखो ।।
विरानी दिल से ,जरा हटा कर तो देखो ।
खुशी का दामन ,थाम कर तो देखो ।।
दुनियाँ कितनी हसीन ,यहाँ आकर तो देखो ।
दोस्ती का दस्तुर ,निभा कर तो देखो ।।
मधुर कंठ से दो बोल ,बोल करके तो देखो ।
परायों को अपना ,बना कर तो देखो ।।
परोपकार में अपने ,को सजा कर तो देखो ।
किसी के आंसू ,जरा पौछ कर तो देखो ।।
प्रभु की भक्ति ,जरा दिल में पाकर तो देखो ।
एक बार श्रद्धा से ,उसे बुला कर तो देखो ।।
https://www.instagram.com/p/CGg9Px-BWUZ/?igshid=11vb4jhxpc9r0