#नवरात्रि
जय मां अम्बे सदा सहाय
आते ही नवरात्र हो जाता है जग गुलजार
जय माता दी की ध्वनी से कोलाहल हो जाता पूरा संसार
सबके मन में उठने लगते है भक्ति के विचार
मां के भक्ति की चारों तरफ चलने लगती है बयार
हो जाता प्रकाशवान यह जग कहीं नहीं रहता अंधकार
अंबे हैं दुख हरने वाली हैं इस जग के पालनहार
9 दिन खुशियों की छाई रहती है हरदम बहार
मां को शीश झुकाते रहते हैं भक्त बारंबार
माता ने सुख शांति दी है मिटा के दुनिया से अत्याचार
मां है जन्म देने वाली मां ही है जीवन का आधार
मां की कृपा से घर में खुशियों की होती है बौछार
मां के कदमों में झुकने से ही होगा बेड़ा पार
लीन हो जाओ मां के भक्ति में होगा जीवन का उद्धार।
🙏शुभ नवरात्री 🙏
vp army 🇮🇳⚔️