अपनी हंसी से मीठास घोल देती हैं
मीठी चाशनी जैसी होती हैं
घर का हर कोना महका देती हैं बेटियां
चमचमाती रौशनी जैसी होती है
दो घरों को साथ लेकर चलती हैं सदा
परिपक्व और हिम्मतवाली होती हैं
लड़कियां बड़ी ही प्यारी होती हैं
इनको यूं ना दुत्कार तुम करो
बड़े ही नसीबवाले को मिलती हैं
-अनुभूति अनिता पाठक