बढ़ चल तुझको तो है आगे जाना
छोड़ जग की मोह माया यह जग है बेगाना
तुमने देखे हैं जो सपने उसको रंगीन बनाना
चल ऐसी गहराई में जहाँ नहीं किसी का आनजाना
बढ़ चल तुझको तो है आगे जाना।
ना कर चिंता धन दौलत की ना ही कोई खजाना
यह दुनिया है स्वार्थी ढूंढती है बस बहाना
झूठे सारे रिश्ते नाते झूठे हैं अपना बताना
बढ़ चल तुझको तो है आगे जाना।
कर भरोसा कदमो पर इनको सदा आगे बढ़ाना
मिलेंगे रास्ते विकट लेकिन इनसे ना डर जाना
तेरा जो है लक्ष्य हमेशा उस पर ही ध्यान लगाना
बढ़ चल तुझको तो है आगे जाना।
vp army ⚔️ 🇮🇳