आइये आपको एक विशेष बात बताता हूँ जो काफी सोचने के बाद डाल रहा हूँ क्योंकि काफी विवादित विषय है। आजकल जब भी बात होती है कि किस व्यवसाय मे सर्वाधिक पैसा है वो भी कम से कम समय में तो अक्सर लोगो के जबान पे सिर्फ एक व्यंग्यपूर्ण उत्तर होता है कि सबसे ज्यादा पैसा #बाबा_बिजनेस मे है । आइये आपको बाबाओ के विषय मे थोड़ा परिचय करा रहा हूँ लेकिन याद रखे मेरा उद्देश्य किसी भी व्यकित की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचना नही है सिर्फ आपको धर्म के नाम पर बाबा के रूप मे बैठे ठगो से सचेत करना है।
#पुरोहित ये पहले किस्म के धर्मगुरु या बाबा है इन्हें हम पंडित जी के नाम से जानते है जो हमारे घरो मे पूजा पाठ इत्यादि कर्म कराते है जो कि सनातन धर्म के अनुसार होता है साथ मे ये इनकी जीविका का साधन भी होता है इनका जीवन बहुत अधिक विलासी नही होता है समान्यता ये साधारण से ही होते है इन्हें हम सम्मानीय स्थान दे सकते है।
#प्रवचन_वाले_बाबा ये दूसरे किस्म के बाबा है इनके दो प्रकार है पहला वास्तव के धार्मिक गुरु साकार को मानने वाले एवम् दूसरे निरंकार को मानने वाले
#धार्मिक_गुरु_साकार_को_मानने_वाले - इसमे आने वाले लोग धर्म के और शास्त्रो के अच्छे ज्ञाता होते है इनके द्वारा बताये गए सभी नियम वेद पुराणों के अनुसार होते है इनमे कुछ कुछ कट्टरता पाई जा सकती है इसका कारण है की इनके नियम प्रमाणिक शास्त्रो के अनुसार होते है जिन्हें कोई झुठला नही सकता है।
#निराकार_ईश्वर_को_मानने_वाले सही मायनो मे ये ईश्वर की शक्तियो के उपासक होते है जो इन्हें मानसिक शांति और सम्रद्धि देती है। इसका मूल योग साधना एवम् ध्यान है। ये कट्टर और निर्मल दोनो हो सकते है क्योंकि इनके विषय मे ज्यादा कही वर्णन नही है जो अपने विवेक के अनुसार जो भी मन की शांति के लिए जरूरी है करते है।
ये तो रहा धर्मगुरुओ का एक साधारण परिचय इसी मे अन्य धाराय भी जैसे राम भकित धारा कृष्ण भकित धारा अघोरी इतियादी |
इनका सभी का उदेश्य जनकल्याण और भटक रहे इंसानो को शांति देना और सद्मार्ग पे वापस लाना।
अब आइये आपको बताते है की इनके भेष मे ठग कैसे और कौन होते है
वैसे ही ठोंगी बाबा मे जिनको ओरिजनल बाबा के साथ रहकर थोड़ा बहुत शास्त्रो का ज्ञान हो जाता है वो #शाशा_नाम बाबा बन के धर्म को हानि पहुंचते है और दूसरे वो जिनको कुछ भी नही आता है #चंचल_बाबा बनके लोगों से उनकी सैलरी का 10% या 20% वसूलते है। तो मित्रो सही गुरु चुने और ठगने से बचे।
वैसे मेरी माने सात्विक पूजन करे और प्रसन्न रहे।
हर #चमकीला चीज सोना नही होती,
ठीक वैसे ही हर गेरुआ बाबा नही होता
#चमकीला