जिंदगी भी एक किताब की तरह है,
हर पन्ने पर एक नया अध्याय।
हर अध्याय में एक अलग कहानी,
हर कहानी में एक नया किरदार,
हर किरदार से एक नया रिश्ता।
हर अंत में आंसु, भावना, और याद के साथ,
और जब जिंदगी की किताब खत्म होती है
किताब के आवरण की तरह जिंदगी सब संग्रह कर लेती है।