** गीत ** ,विषय .हौसला *** आओ हम मधुर गीत गायें ।
सबके दिलों के चमन खिलायें ।
उनका हौसला खुब हम बढ़ायें ।
दिलों में जीने के अरमान जगाये ।
आओ हम ..............................
निराशा के बादल हटायें ।
खुशहाली के सपने सजाये ।
आनंद के गीत मधुर सब गायें ।
दिलों के गम सबके भुलायें ।
आओ हम ................................
बिमारियों को हम दूर भगायें ।
चेहरो पे जीने की आस जगायें ।
डूबती जीवन नैया पार लगायें ।
आत्मबल सबका फिर बढ़ाये ।
आओ हम ...................................
जीने की अभिलाषा सब में जगाये ।
अपनो का मधुर साथ फिर पाये ।
बहारों को बहार जाकर महकाये ।
सूने दिलों को फिर से हरषायें ।
आओ हम ..................................
https://www.instagram.com/p/CAM3IvngewC/?igshid=fc02eecal7tc