Hindi Quote in Blog by SMChauhan

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#तुम्हारा

शिकवे , शिकायतों
की लम्बी फेहरिस्त,
अभागे मन अभागे पन,
जैसी अनगिन बातें,
कभी विरह , कभी वियोग,
कभी मन बेचैन तो,
कभी झर झर बहते ये नैन,
टूटे ख्वाब समेट,
सिरहाने
जब भोर भोर मन,
उठता है,
एक जिंदगी हर भोर,
प्रेम से सहला,
जाती है,
संघर्ष भरे राह में भी,
पल दो पल ये,
तुम से आ मिलता है,
महकता चहकता सा,
पत्थर में भी,
मुस्कुरा कर खिलता है,
ये #तुम्हारा साथ नहीं,
तो और क्या है,
कैसे कह दूं ,
तुम नहीं हो
साथ मेरे.l

Hindi Blog by SMChauhan : 111577083
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now