🌸इश्क के इम्तिहां और भी हैं 🌸
थोड़ा आगे बढ़ो!
थोड़े गहरे जाओ!
“हरम से कुछ आगे बढ़े
तो देखा जबीं के लिए
आस्ता और भी हैं
सितारों के आगे
जहां और भी हैं
अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं”।
प्रेम जब तक
भक्ति न बन जाए
तब तक जानना
“अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं, “
अभी और भी परिक्षाएं
पार करनी हैं प्रेम की।
प्रेम पर मत रुक जाना।
प्रेम कली है,
भक्ति फूल है।
प्रेम पर मत रुक जाना।
“अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं
सितारों के आगे जहां और भी हैं। “
जब तक प्रेम तुम्हारा
भक्ति न बन जाए,
जब तक प्रेमी में तुम्हें
भगवान न दिखाई पड़ जाए
तब तक रुकना मत;
तब तक मस्जिद-मंदिरों में
ठहर मत जाना।
“हरम के आगे बढ़े तो देखा
जबीं के लिए आस्ता और भी हैं। “