किसकी विजय किस पर हो
अच्छाई की बुराई पर विजय हो
सत्य का असत्य पर जय हो
हिंसा को अहिंसा से पराजय मिले
क्रोध को क्षमा से शिकस्त मिले
द्वेष प्रेम के सामने अस्त हो
मन की तन पर बढ़त हो
आरोग्य का रोग पर जय हो
धर्म का उदय व अधर्म का विलय हो
और जनता को गरीबी पर जीत मिले
अमन जंग को सदा फतह करे
ॐ शांति !