तुम्हारे जज़्बात मेरे साथ
सुनो..खाना दवाई सब वक़्त पे खा लेना..
तुम ठीक रहना मेरा ख़याल रखने की ख़ातिर..
पूरी ज़िंदगी गुज़ारनी है..तुम से दूर रह कर..
कहता तो हूँ..गुज़ार लूँगा..पर शायद सात दिन से ज़ियादा न काट पाउँगा..तुमसे बात किये बिना..साथ कहाँ खड़ा हो पाउँगा..
जब तुम्हें मेरी ज़रूरत होगी..पर मेरी हर दुआ पर तो तुम्हारा नाम लिखा होगा..चलो ऐसे ही गुज़र जायेगी ये ज़िन्दगी..बस तुम अपना ख़याल रखना।।