न चाहत है कोई मुझको , ना ही उम्मीद मुझको है
बस एक कोशिश जो जारी है , दुखे न दिल किसी का भी
हैं कारण कई इस जग में , रहें खुश सदा जीवन में
हैं पग - पग में फैली खुशियां , करे अहसास अपने मन में
सभी की खुशी में हम सब , शामिल होते हैं जब भी
खुशी का सागर लहराता , मिटें सब दुख ज़माने के
सदा हम चलें सच्ची राह , किसी के प्रति जलन न हो
खुशी भर जाती जीवन में , जिंदगी गुज़रे हंसते - हंसते
__________
#खुश