# मीठीChhuri
ईमरती की झुर्रि झुर्रि,
मीठी छूरी, मीठी छूरी!
आधा देवे, लिखे पौनी;
लेवे पूरी; मीठी छूरी।
हाथ लगावे, ग़ायब केवे!
दिल्ही पूरी, मीठी छूरी।
ब्रिंदा, मथुरा दान करावे।
झोंटे पुरी, मीठी छूरी।
बुद्धि का विमान उड़ा दे!
कर दे फुर्री, मीठी छूरी।
सपनो की सुपारी काटे,
चूरी चूरी, मीठी छूरी।
अच्छी अच्छी बात बतावे,
कर के बुरी; मीठी छूरी।
बच के भागे, पास बुलावे।
जाल बिछावे, मीठी छूरी।
ईमरती की झुर्रि झुर्रि,
मीठी छूरी, मीठी छूरी
©लीना प्रतीश
#आधा