Hindi Quote in Poem by Rishi Chopda

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

💕अहसास तो था।💕

तेरा मिलना भी क्या,
खूब अहसास तो था।
कुछ पल ही सही,
हाथों में तेरा हाथ तो था।
कुछ पल के लिए मिलके,
तेरा मुझे छोड़ के जाना।
आँखों में कुछ कुछ,
नमी का अहसास तो था।
क्या ले गया कोई,
कैसे बयां लफ्जों में करें।
पर दे गया जो पल,
उनमें कुछ खास तो था।
जिंदगी यूँ ही गुजर जायेगी,
इन रास्तों पे चल कर।
पर सब्र ये है कि,
कुछ पल तेरा साथ तो था।
जब हम उदास होंगे तो,
यही याद कर लेंगे।
एक खुशनुमा सा लम्हा,
मेरे पास भी तो था।
तेरा मिलना भी क्या,
खूब अहसास तो था।
कुछ पल ही सही,
हाथों में तेरा हाथ तो था।💕

Hindi Poem by Rishi Chopda : 111513227
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now