#सरल
कडी धूप में साया जैसा मिलना तेरा,
सौ चुप्पी में गाया जैसा मिलना तेरा !
सहज दृष्टि, निर्मल हसना,मीठी बातें -
सरल रूप में समाया जैसा मिलना तेरा।
कभी खुदाई, कभी सराय आती जाती ;
सुख और दुःख में आया जैसा मिलना तेरा।
टेढ़ी, तिरछी, वक्र गति की शेष लीलाएं ;
झूठ मूठ में पाया जैसा मिलना तेरा।
सम-विषम यम-नियम रखना होना तेरा,
निज स्वरूप में छाया जैसा मिलना तेरा...
©लीना प्रतीश