एक दिन एहसास तुझे होगा
जिस दिन तू मुझे खो देगा
आज जो खेल रहा मेरे दिलसे
कल तुझे भी कोई धोखा देगा
में तो खो दूंगी वो जिसपे
कभी था ही नहीं नाम मेरा
तू तो वह खो रहा है जिसपर
सिर्फ एक हक़ था तेरा
तेरे ज़िन्दगी में मेरा
वजूद है महज़ एक प्यादा
तेरे इस बंजारी खेल में
सोच नुकसान किसका है ज्यादा ?
#नुकसान