Hindi Quote in Poem by Leena Pratish

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#lifeâfterLife

मैं यह नही कह रही के,
मैं तुम और हम
सब वही है;
हम जब प्यार करते है,
तो हम कहाँ हम रहते है?
जितना गहरा प्यार,
उससे भी गहरा एहसास !
वह एहसास,
जो एक नही हो; तो भी
रहता है और ;
कस के पकड़े रखता है
बिखरने नहीं देता ।
बस यही लग रहा था, के
अब कुछ बाकी नही रहा
तार तार होने में...
और देखो, तुम्हारे प्यार ने
कस के बाँध रखा है !
और हम समझ गए।
सिर्फ सामने होना,
सामने होना नही होता!
पर मैं यह नहीं कहती के
सब वही है....

© लीना प्रतीश

Hindi Poem by Leena Pratish : 111502150
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now