मेरे जीवन के आदर्श
मेरे पथ प्रदर्शक मेरे पापा.....
जब भी कोई मुश्किल हो तो याद आपकी आती है
कोई खुशी की बात हो तो आप से ही कही जाती है
आप से ही सीखा है कैसे मुश्किल हल की जाती है
आप की बातों में कोई गहरी बात निकल के आती है
मेरे हर निर्णय में आप से ली सीख काम में आती है
आप की मुस्कान से मेरी ये दुनिया खिल सी जाती है