ऐ सासोंके सिलसिले जबतक चलते रहेंगे
तुम्हे भुलाने के बहाने याद करते रहेंगे
तन्हाई मे तन्हा ही जलते रहेंगे
तुम्हे भुलाने के बहाने याद करते रहेंगे
किस्मत के मारो को ये एहसास नही होता
जब हो जाये अंधेरा साया साथ नही देता
ना तुमको ना किस्मत को दोष देते रहेंगे
तुम्हे भुलाने के बहाने याद करते रहेंगे
एक हसी तस्विर तेरी दिलमे बसा रखी है
ये जानते हुवे भी के अब तु मेरी नही है
तुटे हुवे दिल को यही समझाते रहेंगे
तुम्हे भुलाने के बहाने याद करते रहेंगे
चाहत के सफर मे हमने चाहा तुम्हे कितना
दुरिया बनी हक़ीकत मिलन रह गया सपना
इन सपनो को हकिकत से मिलाते रहेंगे
तुम्हे भुलाने के बहाने याद करते रहेंगे
Sagar...✍️
fallow me...💝