#केवल
...तुमने मुझे गलत समझा.. ऐसी बात नहीं है...भला बीबी की तारीफ़ कौन नहीं करेगा...मेरा यही एटीट्यूड शुरू से रहा... है ना...!!...तो आख़िर मैं कैसे समझूँ...मेरी बात जो मेरे हक़ में हो....पत्नी ने झल्लाते हुए कहा............ओह,...तुम्हारी आँख, नाक,गाल,बाल सब मुझे भाते हैं,अच्छे लगते हैं...बहुत...!!...लेकिन जो आज अच्छे है,वो कल ढल जाएंगे..उम्र इन्हें अपने आगोश में ले लेगी...फिर....सारी की सारी सुंदरता फीकी पड़ जाएगी...बोलो...!!....मुँह लटकाते हुई धीरे वह बोली..हुँह...!!....मैं "केवल" तुमसे प्यार करता हूँ,जो तुम वास्तव में हो...जिसकी उम्र की क्या मजाल जो उसमें जर सा भी रद्दो-बदल कर दे.....मुझे उससे प्यार है...जो सदा हरी-भरी,महक भरी जवान है.....!!!....उसन फिर मेरे कंधे पर हौले से अपना सर रख दिया.....!!
करुनेश कंचन