Hindi Quote in Blog by Arun Kumar Dwivedi

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

संस्कृतियां बौनी हुई,बौना हो गया विश्व ।
सूक्ष्म जीव आगमन से बदल गया परिदृश्य ।।
सूनी सड़कें पूँछती कहाँ गए वे लोग ।
दौड़ चक्र है चुक गया यह कैसा संयोग ।।
जनमानस कैदी बना बना दिया घर जेल ।
नियति के एक दांव ने पलट दिया है खेल ।।
अस्त्र-शस्त्र सब व्यर्थ ही हाय बनाते आप ।
बिना तीर तलवार ही देत जीव संताप ।।
विश्व विजय की चाह में अब मत करना शोध ।
इस विध्वंसक कीट के शमन हेतु कुछ सोच ।।
आया इकलौता यहां जाएगा तू एक ।
सामाजिक दूरी बना होंना नहीं अनेक ।।
पृष्ठ भाग रक्तिम बने जिनके मन में चाह ।
देख रहे आरक्षक ऐसे जन की राह ।।

Hindi Blog by Arun Kumar Dwivedi : 111420812
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now