पंछी हुए उदास , पशु बदहवास .....
सड़को पर नज़र कोई आता नहीं
अब कबूतरों को चिंता होने लगी .....
दाना उन्हे कोई डालने आता नहीं
कुत्तों को गली मे दिखता नही कोई .....
रोटी डालने घर से बाहर आता नहीं
सागर के तट हुए हैं वीरान आजकल....
घूमने फिरने यहाँ कोई आता नहीं