Hindi Quote in Poem by Brijmohan Rana

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

छंदमुक्त कविता ...
विषय .बेटी ..
बेटे तेरी याद बहुत आती है ,ये आँखें तुझे देखने तरसती है ।
तू तो मेरे आंगन को बहुत महकाती है ,अपनी पायल से शोर मचाती थी ।।
आज तू परायी हो गयी ,तेरी याद दिल को तडपाती है ।
किसी ने सच कहा है ,बिटिया तो पराई होती है ।।
पर तू दूर जा कर भी बहुत रुलाती है ,बेटी तू सदा खुश रहना ।
दो कुलों की मर्यादा की रक्षा करना ,कभी इस पिता को याद कर लेना ।।
तेरी राह में आँखें बिछाये बैठा है ,कब मेरी लाडली आयेगी ।
तुझे हर जगह ढूँढता हूँ ,तू नही मिलती दो आंसू बहा लेता हूँ ।।
तू कही भी रहे ,पर तू दिल से दूर नही है ।
दिल कहता है ,तू पराई क्यूँ हो गयी ।।
कभी कभी तेरी याद में ,तेरी तस्वीर देख लेता हूँ ।
मेरी बुलबुल उड गयी है ,दिल को तसल्ली दे देता हूँ ।।
https://www.instagram.com/p/B-bbo4ilTKB/?igshid=obnzmbmk9xt4

Hindi Poem by Brijmohan Rana : 111381985
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now