एक शाम मैं गया कैफेटेरिया
खाना था पूरी और बूंदिया
वहां फ्री वाईफाई मिल रहा था
मेरा डाटा खत्म हो रहा था
यहाँ फ्री में काम हो रहा था
मैंने एक प्लेट पूरी बूंदिया मंगाई
वेटर से पूछा पासवर्ड बताओ भाई
वह बोला - पहले और खाओ भाई
मेरा प्लेट खत्म होने को था
दूसरा प्लेट मंगवाया
वो भी खत्म होने को आया
वेटर से फिर पासवर्ड पूछा
बोला - पहले और खाओ भाई
गुस्सा कर मैंने मैनेजर को बुलाया
कहा अरे वाईफाई पासवर्ड बताओ
बोला - पहले और खाओ भाई
मैं चीखा यहाँ सब यही बताते
सोचा कम से कम तुम तो सच बताते
आपको इतना शोर न मचाना था
सामने बोर्ड पर भी यही लिखा मिलेगा
मैंने नजर उठा कर देखा बोर्ड पर लिखा था
वाई फाई पासवर्ड " पहले और खाओ भाई "
मैंने अपना सर पीट कर कहा - सॉरी भाई
#पासवर्ड