जीवन का ये सफर है ,एक लम्बा सफर
भूत वर्तमान और भविष्य मिलेंगे यहाँ
अतीत में खट्टी मीठी यादों का है कारवां
खट्टी यादें चाहेंगी तुम्हें पीछे धकेलना
फ़िक्र उनकी न कर आगे है बढ़ते रहना
शेर भी कूदने के पहले है कुछ पीछे चलता
यादें तुम्हें कुछ पीछे ले जाएँ तो मत डर
अतीत को पीछ धकेल मंजिल की ओर चल
#अतीत