#stayhome
थक गए थे हार गए थे,
इस भीड़ भाड़ वाली जिंदगी से ।
लो हमने भी इंतजाम कर लिया ,
अब घर बैठकर वो सारे पसंदीदा काम करेंगे ।
वैसे इस रोज ब रोज की भागदौड़ में
कहां कुछ कर पाते हैं , बिंदु अनुराग
कुछ ना कुछ तो छूट ही जाता है।
बहुत दौड़े दो वक्त की रोटी के लिए
अब हमें सिर्फ आराम ही करना है
बस अपनी सांसों के लिए ।
अगर यह रहेगी तो हम रहेंगे
वरना तस्वीर पर पुष्प की माला होगी ।