सुप्रभात मित्रो
ज़िंदगी झौंका हवा का ,प्यार का संगीत है,
ज़िंदगी खुशियों की महफ़िल ,गा सकें तो गीत है |
हर नई रोशन सुबह से अपने दिल कर लें जवाँ ,
ज़िंदगी है एक दरिया ,ज़िंदगी है आसमाँ |
ज़िंदगी सपना सुखद है ,ज़िंदगी ही प्रीत है,
ज़िंदगी जीवन की हलचल ,ये यहाँ की रीत है ||
डॉ. प्रणव भारती