मोहब्बत मेरी नज़र से
जब किसी की आहट आपके लिए गूंज बन जाए,
जब किसी का होना, उसके होने से ज़्यादा हो,
जब किसी पर नज़र चाह कर भी ठहर ना पाती हो,
जब किसी की नजदीकियां बेचैन करने लगे,
जब किसी की कमियां नज़र ही ना आए,
जब आँखें छुपकर उसको देखें,
जब उसकी हर बात प्यारी लगती हो,
जब उसकी जान में तुम्हारी जान बसती हो,
जिसकी मुलाक़ातें आंखें नम कर दे,
जिसकी बातें हर दर्द को कम कर दे..
जिसको खोने का डर रात को सोने नहीं देता,
और जिसका तुम्हें देख मुस्कुरा भर देना, तुम्हें किसी का होने नहीं देता..
वही मोहब्बत है।
#रूपकीबातें