Hindi Quote in Poem by Ar. Mitwa

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*हाँ तुम्हे जरूरत है*

हाँ तुम्हे जरूरत है
चुप्पी तोड़ने की
खुदके लिए खुद लड़ने की
हाँ तुम्हे जरूरत है
बहती हवा सी रूख मोडने की
नदियों सी चंचल रहने की
भले ठोकर खाओ गिर पड़ो
बिना बैसाखी चलने की
तुम्हे जरूरत है
नादान हो मासुम हो तुम
लेकिन कमजोर नहीं
सीरत पहचानो उनकी जिन्हें बस सुरत से लगाव है
तुम आसमान छू लो तुम पानी चीर जाओ
खुद को साबित करने की
तुम्हें जरूरत है
तुम ताकत हो तुम गुरूर हो
तुम खुद मे संपूर्ण हो
ना जरूरत पड़े बैसाखी की
ना ही कंधे की
खुद को निखारने की
हाँ तुम्हे जरूरत है
खुद की खुद मे तलाश करो
खुदके ऐब मिटा कर
तुम खुद को तराश लो
यकिनन तुम काबील बनोगी
अपनी नजरों में कामील रहोगी
अब मंजिल पाने की
तुम्हें जरूरत है
तुम बेहद खूबसूरत हो
बेशक हर मुकाम हासिल कर सकती हो
किसीसे ये सुनने की तुम्हे जरूरत नहीं
तुम खुद मे एक मिसाल हो
तुम बेमिसाल हो
अब खुद को निहारने की
हाँ तुम्हे जरूरत है
सच का सामना करो
झूठ से बैर करो
नाकाम ही सही लेकिन कोशिशें हजार करो
अतित से सीख और वर्तमान में जी लो
भविष्य की चिंता छोड़ तुम
खुदसे प्यार करो
अब खुद को समेटने की
हाँ तुम्हे जरूरत है

-© मितवा

Hindi Poem by Ar. Mitwa : 111298057
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now