जा जा तू क्या बदलेगा मुझे
में तो अपना सबकुछ बदल अाई हूं
तेरे पीछे..
घर बदला , बदला आंगन ,
लोग बदले , गलियां बदली
दोस्त बदले ,शोख बदले
जीने का तरीका बदला
सोने का बिस्तर बदला
खाने का स्वाद बदला
बोलने का अंदाज़ बदला
पहनावा बदला , चाल बदली
ओर तो ओर मैंने तो मा बाप भी
बदले..अब बता..ओर क्या क्या
बदलू..बोल..