क्या मेल मेरा ओर उसका
वो नवम्बर की सर्दियों सी
में मार्च का तपता सूरज
वो क्रेडिट कार्ड ..एटीएम कार्ड
ओर में सरकारी बस का पास
वो तो है कैडबरी प्रोडेक्ट ओर
में तो हूं प्रसाद मे मिला गुड चना
वो तो है स्वीगी से आया पिजा सी
में तो हूं चुले पे चढ़े डाल चावल
वो तो है ब्रांड की सोखिन
में तो हूं गुजरी बाज़ार का ब्रांड
वो तो है पूरा वाइफाई कनेक्सन
ओर में तो हूं ३० रुपए का रिचार्ज
ओर... लास्ट में
वो तो है बी एम डब्लयू ..
ओर में हूं हमारा बजाज.....