सभी पुरुषों को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं?
हमारे जीवन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका निभाने वाले प्रत्येक पुरुष को उनकी मौजूदगी, साथ, स्नेह और हमें हमेशा सुरक्षित महसूस कराने के लिए बहुत-बहुत आभार और बहुत सारा प्यार❤️?
काश मैं पुरुष होती
काश मैं पुरुष होती,
तो जान पाती की क्यों ये रोते नहीं।
पुरुष होती तो समझती,
क्यों ये नर्म दिल होते नहीं।।
काश मैं पुरुष होती,
तो भार क्यों है मुझे ही घर का, शायद समझती।
मुस्कुराहटें ही भेद करती हैं,
नारी और नर का शायद समझती।।
काश मैं पुरुष होती,
तो समझती, मन की बातें छुपा कैसे लेते हैं।
मैं भी फिर सीख जाती,
दुःख में भी प्यारी सहानुभूति, कैसे देते हैं।।
काश मैं पुरुष होती,
तो समझती, मेरी ही ग़लती क्यों है।
सभी की तोहमतें सच मान,
ये दुनिया, मुझे ही छलती क्यों है।।
काश मैं पुरुष होती,
तो जानती, की क्यों, सभी पुरुषों को ख़राब कहते हैं।
मुझे भी मालूम होता,
ये पुरुष खामोश हो कितना कुछ सहते हैं।।
काश मैं पुरुष होती,
तो जानती ये चिंताओं को कहाँ छुपाते हैं।
मुझे भी मालूम होता,
खाली जेबों से खरीद ये खुशियाँ कैसे लाते हैं।।
काश मैं पुरुष होती,
तो समझती, पुरुष होना सरल नहीं।
मैं जानती "सब ठीक हो जाएगा" सिर्फ बातें हैं,
इनके पास हर समस्या का, हल नहीं।।
#रूपकीबातें