Hindi Quote in Funny by nihi honey

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जाड़े की धूप
टमाटर का सूप ।।
मूंगफली के दाने
छुट्टी के बहाने ।।
तबीयत नरम
पकौड़े गरम ।।
ठंडी हवा
मुँह से धुँआ ।।
फटे हुए गाल
सर्दी से बेहाल ।।
तन पर पड़े
ऊनी कपड़े ।।
दुबले भी लगते
मोटे तगड़े ।।
किटकिटाते दांत
ठिठुरते ये हाथ ।।
जलता अलाव
हाथों का सिकाव ।।
गुदगुदा बिछौना
रजाई में सोना ।।
सुबह का होना
सपनो में खोना ।।

स्वागत है सर्दियों का आना

आपको सर्दी शुरू होने की शुभकामनांए

Hindi Funny by nihi honey : 111291441
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now