चिट्ठी का संदेश मोबाइल को :
मेरा भी टाइम आयेगा
जब डाकिया बाबू मुझे लाएगा ।
परिवार को एक साथ बैठाएगा
जब अपना पैगाम सुनाएगा ।
सभी रिश्तों नातों का हालचाल बतायेगा
कभी हसायेगा कभी रुलायएगा
मेरा भी टाइम आयेगा
परिवार के लिये खुशियाँ लाएगा
जब बेटे का नौकरी का लेटर आयेगा ।
माँ बाप की उदासी को दूर करेगा
जब बेटा मनी ऑर्डर भेजवायेगा।
मेरा भी टाइम आयेगा