Hindi Quote in Religious by Armin Dutia Motashaw

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तेरे गुण

सुझे न क्या लिखूं, इस लिए बड़ी देर मैंने लगाई;

अब तक हाथ पकड़कर बहुत कविताएं तुने लिखाई ;

पर ऐसी भी क्या रुसवाई, की खुद के लिए, कुछ न लिखवाया, ओ मेरे साईं ;

आखिर आज, तुने, खुद के लिए, मेरे हाथों से, एक कविता है लिखवाई

कान्हा तो है नटखट; पर आप क्यों बन बैठेथे हरजाई, यह बात समझ में न आई ;

दुहाई हो दुहाई, मेरे साईं , अब आखिर, आज वो रात अायी;

जब तुने मेरे हाथो से, तेरे लिए, एक कविता लिखवाई।

एक प्रेम भारी रचना, जो तेरे लिए ही लिखी और है गाई ।

प्रेम आदरभरे वंदन तुझे, ओ गुरु, ओ पिता, ओ साईं ।

खुश हूं आज मैं बहुत; आखिर तुने, तेरे लिए, मेरे हाथों से, एक कविता लिखवाई ।

गुण तेरे अपार, लिख नहीं पाउगी; परबत तु, मै हूं छोटिसी राई ।

तेरी महिमा अपरंपार, बया कर नहीं पाऊ; मुझमें प्रेम की अखंड ज्योत तुने है जलाई;

श्रृद्धा और सबूरी की, अनन्य ज्योति, मेरे जीवन में, तुने ही है जगाई ।

Armin Dutia Motashaw

Hindi Religious by Armin Dutia Motashaw : 111253454

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now