Hindi Quote in Blog by अnu

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जो इन्सान आप को सबसे प्यारा हो वो हमेशा के लिए चला जाए तो ....??

ख्वाहिशें फिर अफसोस बनकर रह जाए उससे पहले बेतहाशा प्यार कर लो.... ज़िंदगी जी लो.....
हाँ, आत्मा अमर होगी..... मगर वो जाने के बाद कहाँ जवाब देती है....
दुनिया में एक इन्सान ऐसा होता है जो हमारे बेहद करीब होता है....रिश्तो में वैसे तो नंबर नहीं दिए जाते, मगर कोई एक दिल के बेहद अज़ीज़ और Unique होता है....
कभी वो हमे छोड़कर चला जायेगा तो जीना कीतना मुश्किल हो जायेगा - ये सोचना भी हमे अच्छा नही लगता.... मगर कभी कभी ये भी सोचना चाहिए .....
जिसको सब से ज्यादा हम चाहते है न उसे ही हम हल्के से लेते है कि वो तो है ही..... साथ में ही है..... सामने ही है... मैं पुकारु और जवाब मिलेगा ही.....
कभी भी सोचा है कि कभी सामने से जवाब नहीं आया तो ..???? वो इन्सान सामने नहीं हुआ तो...!!!! 'खालीपन' बोलने में बहुत सरल है.... सहना बहुत मुश्किल है.... कीसी के जाने से फैलता शून्यावकाश आँखे गीली और हमे सूखा कर देता है....
आत्मा अमर है... पर अब रोड क्रोस करते वक्त मेरा हाथ नहीं थामती..... मैं उसका नाम लुं तो सामने से आवाज़ नहीं आती... मैं रोउं तो मुझे हसाती नहीं है...
इसी लिए..... बस.... जी लो... अपने इन्सान को जी भर के प्यार कर लो.... पेन्डिंग कुछ भी न छोड़ो ... ज़िंदगी हाथ ताली दे कर भाग जाए उस से पहले उसे पकड़ लो...

Hindi Blog by अnu : 111250035
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now