न रोको सरे राहे – मैकदा |
आज पी लेने दो जी भरके ||
वक्त बेवकत कुछ नहीं |
थोडी पी लेने दो जी भरके ||
जाने जिन्दगी रहे न रहे |
साकी पी लेने दो जी भरके ||
न आएंगे ऐसे मुकाम फिर |
आज पी लेने दो जी भरके ||
जानते है आदाबे-मैखाना हम |
तौबा पी लेने दो जी भरके ||
सखी खाके-मेकदा है हम |
सागर पी लेने दो जी भरके ||
दर्शिता