माँ, दादा को क्यों नीलगगन ?
मुझको दो गज का आंगन
जो तू रख दे मेरे हाथों में किताब..
सच कहती हूँ मेरी मइया रच दूंगी इतिहास. .
....
माँ,दादा को क्यों मिलता नया वसन ?
मुझको मिलता,बुआ का उतरन..
जो दिला देती,इक लाल फिराक
मैं उडकर छा जाती सारा आकाश...
........ अनामिका