इस तन्हाई के चलो हिस्से कर लेते है
आधी तुम रख लेना और आधी में.
इस हिज़्र को हिज़राते हे चलो
मिलो दूर का लम्बा सफ़र
और चलने वाले हम दोनों.
सफर कठिन और लम्बा है ,
रास्ते कहीं मिले उसकी गुंजाइश नहीं है
और दोहराते है तन्हाइओ को
आधी तुम्हारी आधी मेरी
सब कुछ आधा आधा बँट शकता है
पर यह सफर
और यह रास्तो पे नहीं होता
आधा तेरा
आधा मेरा.