मरने बाद
आत्मा तडपडती रहेगी
मरने के बाद ।
क्युॅं न इसे कागज पर
उतार दूॅं।
स्याही उम्मीदों की
कलम में भर दूॅं
जीवित हुॅं मै जबतक ।
यादों को साथ लेकर
मर न जाऊ कही ।
अभी शब्दबध्द कर दूॅं
जीवित हुॅं मैं जबतक ।
कोई तो पढ लेगा मेरी
दास्ताने ए मोहब्बत
आत्मा सुकून पायेगी
मरने बाद।
हासिल न कर सका
इश्क मसिहाको
कोई आसु बहा दे
मरने बाद ।
प्यार का जनाजा
उठा लेना ये दोस्तों
उस दोष न देना
मरने के बाद
मेरा प्यार सच्चा है
मेरा इजहार काबिले
तारिफ है
उनकी आत्मा का
दिया जलाये ये शब्द
मुकाम पाये मोहब्बत
मरने के बाद।