Hindi Quote in Romance by Armin Dutia Motashaw

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यह ख्वाहिशें

एक बिरहन पुकारे......

क्या करू, जाती नहीं दिल से, यह ख्वाहिशें मेरी;

कुछ भी करू, जाती नहीं दूर दिल से, यह यादे तेरी

दिमाग कहता है, हटा दें इन्हे तु, दिल से कर दे दूर;

दिल कहता है, संजो के रख तु इन्हे; कर रहा है मुझे मजबूर

क्या करू, इस कश्मकश में उलझा है दिल, जले मोरा जिया ।

क्या करू समझ न आए, मुझसे रूठ गए हैं मेरे पीया ।

काश मिले उनकी एक झलक, यह ख्वाइश लिए बैठे हैं

आे बिछड़े प्रीतम, तोरी आश लगाए कबसे बैठे हैं

बारिश तन भिजाए; पर दिल में आग लगाए ख्वाइश सजन की

कोयलिया की मीठी कुक भी, ख्वाइश जगाए मधुर मिलन की।

सावन आया तुम न आए, पिया, कब तक राह निहरू तोरी ।

क्या पूरी होगी कभी, यह दिलो जान की ख्वाइश मोरी ?

Armin Dutia Motashaw

Hindi Romance by Armin Dutia Motashaw : 111186031
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now