Hindi Quote in Romance by Armin Dutia Motashaw

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इंतज़ार

यह कहानी है एक प्यारी सी राजकुमारी की, जरा नजर तु डार;

व्यथा भरी, दुखदायक, मिला न उसे वोह राजकुमार ।

" जब से देखा आपको, छीन गया दिलका करार ;

एक ही झलक में, किया आपने इस दिल को बेकरार;

चाहता है दिल, देखूं आपको ही बार बार ;

पर शायद नसीब में मेरे, है नहीं, आपके दीदार ।

किस्मत में जब लिखा होता है एक तरफा प्यार;

तब साथ में लिखा होता है जीवन भर का इंतजार।

काश वो मिले, बस उनकी एक झलक के लिए रहता है यह दिल बेकरार ।

चाहा मिल जाए आप, भले मिले नहीं सारा संसार ।

पर एक तरफा था यह बिचारा नाकामयाब प्यार;

आपको जीवन भर भुल न पाना! शायद इसी को कहते है प्यार ।

जब तक मौत आए मुझे रहेगा आपका, आपके आखरी दीदारका, इंतज़ार ।"

Armin Dutia Motashaw

Hindi Romance by Armin Dutia Motashaw : 111184081

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now