English Quote in Poem by Swati Grover

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav2  

emotional,,(,भावना)


आज रहने दे...............................

ऐ साकी न डाल पैमाने में शराब
आज रहने दे
डॉक्टर ने कहा कि लीवर हो गया है ख़राब
आज रहने दे
पता ही नहीं चला कि कब बहने बड़ी हों  गयी
उनकी  शादी की उम्र हों गयी
बाप  तो  पिछले  साल चल बसा था
अब  तो बूढ़ी  लाठी पर भी दीमक आ गयी हैं
तूने मुझे  निगला  ठीक
पर शराब तू तो  मेरा घर खा गयी है
रोयेंगी माँ बेहिसाब आज रहने दे
बिन पिए मदहोश होने  का दिन आया  हैं
जिसके लिए दिल मुंतज़िर  रहा
हम उसकी गली के चक्कर लगाते रहे
वह तग़ाफ़ुल करके इतराते रहे
उठेगा उस  चेहरे  से हिज़ाब
आज रहने  दे
ऐसा  नहीं कि इस  मरने  से डर गया मैं 
क्यों इस जाम को लेने से पीछे हट गया मैं
जिसकी न कदर करी न उसे कभी मोहब्बत  करी
उस  ज़िन्दगी  से  होनी हैं  मुलाकात आज रहने दे 
ऐ  साकी  न डाल  पैमाने  में  शराब
आज रहने दे

English Poem by Swati Grover : 111170033
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now