Hindi Quote in Poem by Namita Gupta

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव२ .0
।। गीत ।।
#व्यंग्य
एक यही अपराध में हर बार करता हूं ।
आमरण अनशन में बार बार करता हूं ।।

इनकी कथनी और करनी में बड़ा है फर्क।
भ्रष्ट नेता ,राजनीति है बड़ा ही नर्क ।।
कामनवेल्थ ,आदर्श ,घोटाले ही घोटाले ,
हम हैं आपके जनसेवक देते हर दम तर्क।।
तैयार हो आंदोलन को मैं धार देता हूं ।
आमरण अनशन में बार बार करता हूं ।।

हम सभी के प्रतिनिधि बनकर बैठे संसद में।
बीजेपी , कांग्रेस हो सपा , राजद में ।।
पुल बने, सड़के बनी, रोजगार बन गए,
हाय !गरीब की रोटी समाई कागज में ।।
अपना हक पाने को मैं तैयार करता हूं ।
आमरण अनशन मै बार- बार करता हूँ।।

काम कुछ करते नहीं ,बातें करें बेकार की,
खूबियां हरदम गिनाए,बस अपने सरकार की ।
पस्त जनता दे रही ,दुहाई भ्रष्टाचार की ,
कौन सुने फरियाद इन बेबस लाचार की ।।
अब तुम्हारी चोटों पर मैं वार करता हूं ।
आमरण अनशन में बार - बार करता हूं।।

सत्ता ही पैसा इनका ,सत्ता ही भगवान ,
सत्ता ही इनकी तिजोरी ,बन बैठे शैतान ।
सजग जनता भी इन्हें पहचानती खूब,
कौन पीतल ,कौन सोना,अब नहीं नादान ।।
अपनी गलतियों का मै सुधार करता हूँ ।
आमरण अनशन में बार- बार करता हूं ।।
नमिता "प्रकाश"

Hindi Poem by Namita Gupta : 111169731
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now