Hindi Quote in Poem by Dharmendra Nirmal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मून्यांकन

“मैं बड़ों का कहा मानती हूँ
मानना चाहिए
छोटों को मेरा कहा
और बड़ों को निवेदन
कुछ लगते हैं इसलिए
नियमानुसार भी
नहीं होता पर ऐसा
तब गुस्सा आता है मुझे
और उदास हो जाती हूँ मैं
भाड़ मे जाये क्रिया-प्रतिक्रिया”

मैं सोच रहा हूँ
घर परिवार शाला समाज में
सदाचार का पाठ पढ़ती
दस बरस की छात्रा को
उदासीकरण की इस परिभाषा पर
अंक कितना दूँ
विज्ञान पेपर में
और कैसे कितना करूँ
आंतरिक मूल्यांकन उसका ?

Hindi Poem by Dharmendra Nirmal : 111169331
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now