English Quote in Poem by Vineeta Pundhir

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#KAVYOTSAV -2


गरीबी


फ़टे कपड़े से बदन ढका है
बासी रोटी से पेट अधभरा है
तृप्त है फिर भी ऐसे जीवन यापन से
जीवन कहाँ साधारण उसका है


भाग्य का ही होगा तेज
जो अलीशान बंगले में बैठा है
वरना मेहनती लोगों को तो
झोंपड़ी के लिए भी तरसते देखा है


गर कहता नहीं वो गरीब दर्द अपना
पर दर्द उसको भी खूब होता है
रखता है शायद वो उम्मीद कोई
पर मन ही मन खूब रोता है


मुँह फेर लेता है हर शख्स उससे
पर वो सबसे हँस कर मिलता है
देखे आस भरी नज़र से सबको
कोई ना उस पर तरस खाता है

कट ही जाता है जीवन सफर उसका
पर क्या जीवन यही कहलाता है
मिला आजीवन संघर्ष बस
वो गरीब घुट-घुट कर मर जाता है

©vineetapundhir

English Poem by Vineeta Pundhir : 111165463
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now