Hindi Quote in Poem by Udayvir Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav
विषय : भावनाप्रधान कविता

कितना अरसा गुजर गया यूँ
विरह गीत गाते-गाते।
कितने अश्कों ने दम तोड़ा
पलकों तक आते-आते॥

अब तक लाखों ख्वाहिश छोड़ी, एक जरूरत की खातिर।
जीवन में फिर भी उलझन है, जब इच्छाएं हुई सिफ़र॥
किंतु न अब तक नियति थकी है जुल्मों को ढाते-ढाते । कितने अश्कों...

जर्जर वीणा थर- थर स्वर हैं, दर्द वांसुरी भरी हुई।
कौन सुनेगा मेघ मल्हारें, जब सरगम हो रोज नई॥
गीत हजारों दफन हुए हैं होठों तक आते- आते। कितने अश्कों...

अरमानों की चिता जलाई, तब तक महफिल खूब जमी।
जब से कोशिश की हँसने, की शुरू हो गई तनातनी॥
आखिर में हरजाई बने हम महफिल से जाते-जाते। कितने अश्कों...

अब तक चलना सीख न पाया, इन पेचीदी राहों में।
सरल डगर पर चलने वाला, भूला पंथ घुमावों में॥
ठहर गए क्यों कदम अचानक मंजिल को पाते-पाते।

कितने अश्कों ने दम तोड़ा पलकों तक आते-आते॥

- उदय

Hindi Poem by Udayvir Singh : 111161009
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now