.??एक सोच, ??
*दूसरों के दर्द का, अहसास होना चाहिए,.*
*अपनी मर्यादा का भी, आभास होना चाहिए..*
*प्रेम की सीमाएं हैं, आकाश तक बिखरी हुई,*
*शर्त है इतनी तुम्हे, विश्वास होना चाहिए..*
*क्रोध, कुंठा, सनक, जीवन को बना देते नरक,*
*जिंदगी के वास्ते, परिहास होना चाहिए..*
*लक्ष्य को पाना है तो, याद रखें एक बात,*
*हौसला हरदम हमारे, पास होना चाहिए..*
*सारे पतझड़ झेल सकते हैं, बड़े आराम से,*
*चित्त के उपवन में भी, मधुमास होना चाहिए..*
*?? जय श्री कृष्ण ??*