अपने गम छुपाती है,
पर यह हमें हंसाती है,
अपने पेट की परवाह न कर के,
मां ही हमें खिलाती है,
मां तेरी याद बहुत आती है..
मां तेरी याद बहुत आती है..
आंखें खुली जब इस धरती पर,
पहले तुझको ही देखा,
अच्छा क्या है, बुरा है क्या,
यह सब तुझसे ही सीखा,
अंधियारों के रस्ते से उजियारों में लाती है,
मां तेरी याद बहुत आती है..
मां तेरी याद बहुत आती है..
वो ना जीते, ना मरते हैं,
जिनकी मां नहीं होती है,
जीवन भर फिर उनकी किस्मत,
उन पर रोती रहती है,
सब कुछ सहके के, पर चुप रहके,
जीना हमें सिखाती है,
मां तेरी याद बहुत आती है..
मां तेरी याद बहुत आती है..