एक अहसास है जो जाना पहचाना है
बाकी सब तो बातें हैं।
तुम खास हो या तुम्हारा अक्श खास है
बाकी सब तो दिखावे हैं।
अजनबी बनकर आए मेरे मालिक बन गये
बाकी सब तो अफवाहें हैं।
मेरी रूह में उतरकर तुम न जाने क्यूँ चले गये
बाकी सब तो बहकावे हैं।
हर साँस तेरे नाम थी हर धड़कन तेर नाम थी
बाकी सब तो छलावे हैं।।